Acharya Ramchandra Shukla [PB] / आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (पेपर बैक)
Author
: Ramchandra Tiwari
Language
: Hindi
Book Type
: Reference Book
Category
: Hindi Literary Criticism / History / Essays
Publication Year
: 2009
ISBN
: 9788171246694
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: viii + 192 Pages, Append, Size : Demy i.e. 22.5 X 14.5 Cm.

MRP ₹ 120

Discount 15%

Offer Price ₹ 102

OUT OF STOCK

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हिन्दी के युग-निर्माता, विचारक एवं आचार्य हैं। अनेक दृषटियों से उनका व्यक्तित्व अद्वितीय है। जिस समय हिन्दी के साहित्यकार भाषा और साहित्य के सामान्य प्रश्नों को सुलझाने का बाल प्रयास कर रहे थे, उस समय शुक्लजी अपने साहित्यिक परिवेश का अतिक्रमण कर साहित्य, दर्शन, मनोविज्ञान, इतिहास, विज्ञान आदि अनेक क्षेत्रों की नवीनतम उपलब्धियों को आत्मसात करके हिन्दी के मौलिक काव्यशास्त्र की आधार शिला रखकर विचार और चिन्तन के क्षेत्र में एक नये युग का निर्माण कर रहे थे। नि:सन्देह एक कोश निर्माता, इतिहासकार, निबन्ध लेखक, अनुवादक, आलोचक, समपादक और रचनाकार के रूप में आचार्य शुक्ल का अवदान अन्यतम है। इन सभी क्षेत्रों में उन्होंने पथ-प्रवर्तन का कार्य किया है। प्रस्तुत कृति में आचार्य शुक्ल के समग्र साहित्यिक अवदान के आकलन का विनम्र प्रयास किया गया है। पुस्तक का प्रथम संस्करण आचार्य शुक्ल के शताब्दी वर्ष में उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के प्रयास में लिखा गया था। हिन्ïदी जगतï् ने पुस्ïतक को अपनाकर उत्ïसाहवर्धन किया। पुस्ïतक के इस तृतीय संस्ïकरण में दो अध्ïयाय—'हिन्ïदी आलोचना के क्षेत्र में आचार्य शुक्ïल की क्रान्ïतदर्शी भूमिकाÓ तथा 'आधुनिकता और आचार्य शुक्ïल का लोकादर्शÓ बढ़ाया गया है। शेष अध्ïयायों में यत्र-तत्र कुछ परिवर्धन और परिष्ïकार किया गया है। इस प्रकार अब यह पुस्ïतक अधिक समृद्ध रूप में हिन्ïदी पाठकों को समॢपत है। हमें विश्ïवास है, हिन्ïदी जगतï् इसका स्ïवागत करेगा।