Sant Mahatmaon Ke Durlabha Prasang (Part-2) / सन्त महात्माओं के दुर्लभ प्रसंग (भाग-2)
Author
: S.N. Khandelwal
Language
: Hindi
Book Type
: General Book
Category
: Adhyatmik (Spiritual & Religious) Literature
Publication Year
: 2020
ISBN
: 9788193649480
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: 148 Pages; 4 Photo; Size : Demy i.e. 22 x 14 Cm.

MRP ₹ 100

Discount 15%

Offer Price ₹ 85

सन्त महात्माओं के दुर्लभ प्रसंग (दि्वतीय भाग)
'सन्त महात्माओं के दुर्लभ प्रसंग' के द्वितीय भाग का प्रकाशनोत्सव आज महासिद्ध हरनाथ, तिरुज्ञान सम्बन्दर, सन्त राधानाथ पागला बाबा, शिवरामकिंकर योगत्रयानन्द के संक्षिप्त जीवनवृत्त को संयोजित करके किया जा रहा है। उस काल में तत्कालीन बहुसंख्यक श्रद्धालु तथा जिज्ञासुगण इनके उपदेश तथा आशीर्वाद से अनुप्राणित होते रहते थे, तथापि आज कालक्रम से ये सभी विस्मृतप्राय: हो गये हैं। प्रभुकृपा से इनके बारे में जो तथ्य यत्र-तत्र प्राप्त हो सके यह लघु पुस्तक उसी का यथासाध्य अंकित शब्दचित्र मात्र है। वास्तव में अध्यात्म पथ के पथिक के लिए इन सन्त-महात्माओं का स्मरण एक प्रकार से प्रेरणाप्रद तथा संबल रूप होगा, यही विश्वास इस उपक्रम का लक्ष्य है। सन्तों तथा महात्माओं से जिस अखण्ड महायोग तत्व को सुना था तथा महामहोपाध्याय डॉ० पं० गोपीनाथ कविराज महोदय एवं महायोगी दादा सीतारामजी महाराज से जिस परम रहस्यमय गुरुतत्व का उपदेश प्राप्त किया था, वह भी यथासाध्य सरल एवं सर्वबोधगम्य रूप से पुस्तक के परिशिष्ट के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह तत्व चिन्तानुध्यान से पाठक के हृदय में स्वत: विकसित होने लगता है। यह इसकी विशेषता है। अत: उसका संयोजन 'बहुजन हिताय' इस ग्रन्थ में किया जा रहा है।