Sadhu Darshan Evam Satprasang [Vol.1-2] / साधु दर्शन एवं सत्प्रसंग [भाग १-२]
					
					 
					Author
						: Gopinath Kaviraj
						Language
						: Hindi
						Book Type
						: General Book
						Category
						: Bio/Auto-Biographies - Spiritual Personalities
						
						Publication Year
						: 2013
						ISBN
						: 9788171249848
						Binding Type
						: Paper Back
						Bibliography
						: viii + 288 Pages, Size : Crown i.e. 18 x 12 Cm.
						MRP ₹ 100
Discount 15%
Offer Price ₹ 85
						भारतीय मनीषा के अन्यतम विद्वान् स्व० महामहोपाध्याय पं० गोपीनाथजी कविराज एक विभूति थे। उनका चिन्तन, मनन, अध्ययन सभी जीवन से स्फूर्त था। उन्हें ग्रन्थों, विद्वानों का ही सम्पर्क नहीं प्राप्त हुआ, अनेक संतों, महात्माओं तथा अलौकिक व्यक्तियों का सान्निध्य भी मिला। ग्रन्थों में प्रगट सत्य को उन्होंने साक्षात् देखा। अपने गुरु सूर्यविज्ञान-प्रणेता स्वामी विशुद्धानन्दजी से प्रज्ञा की सभी दिशाओं में आपने प्रवेश किया। स्वाध्याय तथा साधना आपके जीवन के चरम लक्ष्य थे। इसीलिए आपने समय से पूर्व सेवा से अवकाश ग्रहण किया और जीवनपर्यन्त अध्ययन, मनन एवं चिन्तन स्वाध्याय में लगे रहे। साधुदर्शन सत्प्रसंग; में उन संतों-महात्माओं के संस्मरण हैं जिनसे कविराजजी का सम्पर्क हुआ। अत्यन्त निष्ठापूर्वक कविराजजी ने संतों-महात्माओं के प्रेरक प्रसंगों की रचना की है। बंगला में 5 भागों में ये सत्प्रसंग प्रकाशित हुए हैं। हिन्दी में यह प्रथम और द्वितीय भाग संयुक्त रूप से प्रकाशित हुआ हैं। तृतीय भाग में बंगला के 3, 4 तथा 5 भागों में से सभी सत्प्रसंग एकत्र कर प्रकाशित किये गये हैं। आशा है सहृदय पाठकों को इन सत्प्रसंगों से प्रेरणा मिलेगी।
प्रथम भाग 
अनुक्रम 
1. महात्मा ज्योति जी
2. तत्संगी महात्मा की कथा
3. सोहं सिद्ध बाबा की कहानी 
4. रामठाकुर की कहानी
5. एक अद्भुत बालक की कहानी।
द्वितीय भाग 
अनुक्रम
1. किशोरी भगवान्
2. श्री श्री नागाबाबा
3. श्यामदास बाबाजी
4. योगत्रयानन्दजी
5. पागल साधु
6. सीतारामदास बाबाजी की कथा
7. सिद्धि माता
8. कालीनाथ बाबा