Prachin Bhartiya Puratattava Abhilekha Evam Mudrayen [PB] / प्राचीन भारतीय पुरातत्त्व अभिलेख एवं मुद्राएँ (पेपर बैक)
Author
: Niharika
Language
: Hindi
Book Type
: Text Book
Category
: History, Art & Culture
Publication Year
: 2017, 3rd Edition
ISBN
: 9789351461692
Binding Type
: Paper Back
Bibliography
: xvi +300 Pages, Biblio, Plate, Size : Demy i.e. 21.5 x 14 Cm.

MRP ₹ 250

Discount 15%

Offer Price ₹ 213

यह पुस्तक अपने नाम के अनुरूप इतिहास के तीन आधार स्तम्भों को अपने कलेवर में समेटे है। इतिहास की पुनर्रचना एवं लेखन में पुरातत्त्व के साथ ही अभिलेखों और मुद्राओं का महत्त्व सर्वविदित है। इन तीनों विधाओं का समग्र रूप इस पुस्तक में सम्मिलित है। पुरातत्त्व का योगदान विश्व परिदृश्य पर अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है और भारत में भी इसका महत्त्व असंदिग्ध है। अभिलेखों और सिक्कों का महत्त्व इस सन्दर्भ में अकथनीय है। महान् सम्राट अशोक के विचारों, कार्यों और उसकी महान् उपलब्धियों पर अभिलेखों द्वारा जो प्रकाश पड़ता है, वह अन्य किसी भी साधन द्वारा सम्भव नहीं है। आहत एवं ढलुआँ सिक्कों से प्राप्त अनेकानेक राजाओं के विषय में जानकारी प्राप्त करने का एकमात्र साधन सिक्के ही हैं। पुरातत्त्व, अभिलेख एवं सिक्के ये तीनों एक साथ समग्र रूप से एक ही पुस्तक में नहीं सुलभ हो पाते हैं। लेखिका डॉ० नीहारिका ने इस अभाव की पूॢत के लिए अत्यन्त श्रम व सावधानीपूर्वक इस पुस्तक की रचना की है। यह पुस्तक लेखिका के गहन अध्ययन, अध्यवसाय, सूझ-बूझ, लेखन-क्षमता की परिचायक है।